2000 के बाद अब आएगा 1000 रुपए का नोट? RBI ने दे दिया जवाब

How to exchange 2000 note: नवंबर 2016 में जब 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे तो 2000 रुपए का नया नोट जारी हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब 1000 का नोट फिर से आएगा?

2000 currency note

1000 ka note: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन सवालों के जवाब दिए, जो 2000 रुपए के नोट को लेकर लोगों के मन में उठ रहे हैं। शक्तिकांत दास ने इस दौरान यह भी बताया कि 2000 के नोट के बाद क्या फिर से 1000 का नोट लाया जाएगा?

दरअसल, 19 मई को जब आरबीआई की तरफ से ये गाइडलाइन आई कि 2000 रुपए का नोट चलन से बाहर किया जाएगा, तो इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अब 1000 रुपए का नोट फिर से भारतीय बाजार में लौटेगा। हालांकि आरबीआई गवर्नर ने सोमवार को इन कयासों को खारिज कर दिया।

अभी 1000 के नोट को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं: शक्तिकांत दास
मीडिया ने जब शक्तिकांत दास से 1000 रुपए के नोट को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने कहा, '2000 रुपए का नोट वापस लेने के बाद 1000 रुपए का नोट फिर से जारी करने की आरबीआई की कोई योजना नहीं है। ऐसी बातें केवल काल्पनिक हैं कि 2000 रुपए के नोट को वापस लेने के बाद स्थिति को संभालने के लिए 1000 का नोट आएगा। अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।'

2018-19 में रोक दी गई थी 2000 के नोट की छपाई: शक्तिकांत दास
आपको बता दें कि नवंबर 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था तो उस समय 2000 का नया नोट जारी किया गया था। उस दौरान 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। सोमवार को शक्तिकांत दास ने कहा कि बाजार में दूसरे मूल्य के नोटों की पर्याप्त उपलब्धता और 2000 रुपए का नोट जारी करने का मकसद पूरा होने के बाद साल 2018-19 में 2000 के नोट की छपाई रोक दी गई थी।

'नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय, घबराएं नहीं'
आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा, 'बैंकों में सामान्य प्रक्रिया के तहत 2000 के नोट बदले जाएंगे और इसके लिए 4 महीने से ज्यादा का समय दिया गया है, इसलिए नोट बदलने में अफरा-तफरी ना करें। 30 सितंबर की समय सीमा इसलिए रखी गई है ताकि लोग नोट बदलवाने के मामले में गंभीर रहें, लेकिन किसी भी वजह से लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी बैंक में एक बार में 2000 रुपए के 10 नोट बदले जा सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+