2000 के नोट बंद हो गए क्या? जानिए, क्या आप अब 2000 रुपए के नोट से खरीदारी कर सकते हैं?
2000 notes latest news: 2000 के नोट को बदलने के लिए आरबीआई ने चार महीने का समय दिया है, लेकिन फिर भी लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

2000 ka note news in hindi: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने एक अहम कदम के तहत 2000 के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वो अब 2000 रुपए का नोट जारी करना तत्काल रोक दें।
आरबीआई ने कहा है कि लोग अपने पास मौजूद 2000 रुपए के नोट को 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक नजदीकी किसी भी बैंक में बदल सकते हैं। हालांकि एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या फिलहाल 2000 रुपए के नोट से खरीदारी या भुगतान किया जा सकता है।
30 सितंबर तक बदलने होंगे नोट
आरबीआई के आदेश में साफ तौर पर लिखा है 2000 रुपए का नोट चलन से बाहर होगा, लेकिन ये वैध मुद्रा बना रहेगा। आरबीआई के मुताबिक, अगर आपके पास 2000 रुपए का नोट है तो फिलहाल आप इससे खरीदारी कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और अगर किसी मद में आपको मिले तो स्वीकार भी कर सकते हैं। लेकिन, आपको 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपए के नोट को बैंक में जाकर बदलना होगा।
क्या नोट बदलने पर कोई चार्ज लगेगा?
एक बड़ा सवाल ये भी लोगों के मन में है कि क्या 2000 रुपए का नोट बदलने पर बैंक कोई शुल्क लेगा। आरबीआई की तरफ से जारी आदेश में साफ साफ लिखा है कि अगर आप अपने 2000 रुपए के नोट बैंक में बदलने जाते हैं तो आपसे किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि एक बार में आप 2000 रुपए के केवल 10 नोट यानी 20 हजार रुपए ही बदल सकते हैं।
नोट बदलने के लिए कितना समय है?
आरबीआई के फैसले के मुताबिक, अपने 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए आपके पास 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक का समय है। यानी आरबीआई ने नोट बदलने के लिए पूरे चार महीने का समय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications