2000 Note News in Hindi: क्यों VIRAL हो रहा है आज तक की न्यूज एंकर श्वेता सिंह का ये पुराना वीडियो?
जैसे ही आरबीआई ने 2000 के नोट वापस लेने का ऐलान किया, वैसे ही एंकर श्वेता सिंह और सुधीर चौधरी का वीडियो वायरल हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया, जिसके तहत वो 2000 के नोट वापस लेगा। इस बीच आज तक न्यूज चैनल की एंकर श्वेता सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा, जिस पर जमकर मीम्स बने थे। हालांकि बाद में उसकी सच्चाई कुछ और निकली थी।
वायरल वीडियो 2016 का है, जब नोटबंदी के बाद नए नोट जारी हुए थे। वीडियो में श्वेता सिंह कहती हैं कि तीन बातें नए नोट को लेकर बताई गई हैं। पहला इसमें नैनो टेक्नोलॉजी जीपीएस का इस्तेमाल है। अगर एक साथ नोट पड़े रहेंगे, तो उसका सिग्नल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास जाएगा, क्योंकि ये सीधे सैटेलाइट को सिग्नल भेजेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक में रहेगा तो सिग्नल का कोई मतलब नहीं है। अगर ये 120 मीटर नीचे दबा होगा, तो भी पता चल जाएगा कि ये नोट वहां पर पड़े हैं।
हालांकि बाद में पता चला था कि ये वीडियो का आधा ही पार्ट था। सोशल मीडिया पर श्वेता नोट को लेकर फैल रही अफवाहों की बात कर रही थीं, लेकिन लोगों ने उसे एडिट कर वायरल कर दिया। बाद में उनके साथियों ने इसका पूरा वीडियो जारी किया था।
कई बार किया गया ट्रोल
इस आधे-अधूरे वीडियो को लेकर 2016 में श्वेता सिंह को खूब ट्रोल किया गया था। इसके अलावा इस पर बहुत सारे मीम्स भी बने। जैसे ही शुक्रवार को 2000 नोट के जल्द पूरी तरह से बंद होने की खबर आई, तो लोगों ने इसे वायरल कर दिया।
सुधीर चौधरी का भी वीडियो वायरल
वहीं दूसरी ओर सुधीर चौधरी का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि 2000 के हर नोट में नैनो जीपीएस चिप लगा होगा। जिसे पावर की जरूरत नहीं। उसकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। अगर वो 120 नीचे जमीन में रहेगा, तो भी ट्रैक हो जाएगा।
क्या है RBI का नया फैसला?
केंद्रीय बैंक अब 2000 के नए नोट को वापस लेगा। हालांकि ये अभी वैध मुद्रा है। जिनके पास ये नोट हैं, वो 30 सितंबर 2023 तक इसे जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications