मुस्लिम गायक के भजन गाने पर माता नहीं आई, कर दी हत्या
Recommended Video

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में हिंदुओं की धमकी के चलते मुस्लिम परिवारों को गांव छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तकरीबन 20 परिवारों को धमकी की वजह से जबरन गांव छोड़ना पड़ा है। यह मामला तब सामने आया जब एक लोक गायक की हत्या के बाद हिंदूओं की ओर से कथित तौर पर इन परिवारों को गांव छोड़ने की धमकी दी गई।

जानबूझकर धीमा गाया भजन
यही नहीं जैसलमेर के दांतल गांव में रहने वाले 200 मुसलमान परिवारों को पुलिस सुरक्षा में रहना पड़ रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक 27 सितंबर को गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आमद खान नाम का व्यक्ति लोक गायन कर रहा था। इसी वक्त जब रमेश सुधार ने एक भजन गाने की मांग की ताकि उसके अंदर देवी आ सके, लेकिन जब भजन गाने के बाद भी देवी नहीं आई तो उसने आरोप लगाया कि खान ने जानबूझकर भजन धीमा गाया जिसकी वजह से उसके अंदर देवी नहीं आई।
अगवा कर की हत्या
इसके बाद रमेश ने खान का वाद्य यंत्र तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि रमेश रात में अपने दो साथियों के साथ खान को उसके घर से उठा ले गया, जिसके बाद खान का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद आरोप है कि हिंदू परिवार ने खान के परिवार को धमकी दी की इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराए।
इसे भी पढ़ें- मरने के बाद भी 4 लोगों की जिंदगी में रोशनी दे गया यह युवक
200 मुसलमानों ने गांव छोड़ा
धमकी की वजह से खान के परिवार वालों ने चुपचाप खान के शव को दफना दिया। वहीं जब कुछ रिश्तेदारों ने खान की हत्या का मामला दर्ज कराया तो हिंदू परिवार के लोगों ने इन लोगों से गांव छोड़कर चले जाने को कहा। खान के भाई सुगे खान का कहना है कि हमे धमकी दी गई है कि गांव छोड़कर चले जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। जिसके बाद 20 परिवार के 200 लोगों ने गांव को छोड़ दिया और पास के गांव बलाड़ में शरण ली है। वहीं जैसलमेर के एसपी गौरव यादव का कहना है कि वह इन परिवारों को मना रहे हैं ताकि वह अपने गांव लौट जाए। आरोप रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और खान के शव को निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications