मुजफ्फरनगर राहत कैंप में लड़की के साथ गैंगरेप के बाद तनाव

खबरों के मुताबिक राहत कैंप में रह रही जोग्या खेरी गांव की एक युवती को 2 युवकों ने खेत में खींचकर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। युवती के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में फिर तनाव पैदा हो गया है।
हादसा फुगाना इलाके में बने राहत कैंप में हुआ है। आरोप है कि जब वो कैंप से बाहर गई तो सचिन और सुनील नाम के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस में शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं तनाव से निपटने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications