20 कुत्तों को दम घोट के मार डाला, पंचायत बोली लोगों के भले को किया ऐसा
केरल। कुत्तो की बढ़ती संख्या से तंग आकर केरल की एक पंचायत ने 20 से ज्यादा कुत्तों को मार डाला।

केरल के कोचि में 20 आवारा कुत्तों को दम घोट के मार डाला गया। ऐसे इसलिए किया गया क्योंकि कुत्तो की संख्या बहुत बढ़ गई है। ये इंसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कोटि की चिंगामांडू पंचायत के वार्ड सदस्य पीएन सिंधू ने बताया कि 20 से ज्यादा कुत्तों को मारा गया है और अभी और भी कुत्तो को मारा जाएगा।
सिंधू के अनुसार, अभी एक हफ्ते और कुत्तों को मारने का अभियान चलेगा। भाजपा से वार्ड सदस्य सिंधू ने कहा कि ये फैसला पंचायत ने लिया है। इस फैसले में सभी पार्टियों के लोगों की सहमति है।
बच्चों के लिए खतरा बने हैं कुत्ते
सिंधू के अनुसार ये फैसला लोगों के भले के लिए किया गया है। कुत्ते लगातार लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे बच्चों को बहुत खतरा पैदा हो गया है।
वहीं राज्य सरकार का कहना है कि इस कुत्तों को मारने का फैसला लेने से पहले उसकी अनुमति नहीं ली गई। कुछ लोगों पर कुत्तों को मारने के लिए केस भी दर्ज किया गया।
खबर के अनुसार, एक पंचायत सदस्य पर सात कुत्ते मारने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पंचायत का आरोप है कि क्षेत्र का पशु चिकित्सालय को कुत्तों की बढ़ती संख्या के बारे में जानकारी दी गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications