दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, किसी में नहीं थे लक्षण

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान दिल्ली मेट्रो के कई कर्मचारी भी इसकी चपेट में आए हैं। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेस कर रही है। फिलहाल सभी कर्मचारियों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। कर्मचारियों को संक्रमण कहां से हुआ इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो की ओर से नहीं दी गई है।

Recommended Video

    Delhi Metro पहुंचा Coronavirus, DMRC के 20 कर्मचारी Corona Positive | Delhi Corona | वनइंडिया हिंदी
    metro

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक उनके कई कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिसमें से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव कर्मचारी बिना लक्षण वाले थे। सभी को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। DMRC के मुताबिक सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, जल्द ही वो ठीक होकर काम पर लौट आएंगे। फिलहाल 25 मार्च को लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही दिल्ली मेट्रो बंद है। सरकार ने अनलॉक-1 में ट्रेनों को चलाने का फैसला तो लिया था, लेकिन मेट्रो संचालन पर संशय बरकरार है।

    तेजी से बढ़ रहे मामले
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। भारत में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है। इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले, 1,09,462 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,348 मौतें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 659 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+