असम में बच्चा चोर समझकर 2 युवकों की पीट-पीट कर हत्या, सीएम ने दिए जांच के आदेश

गुवाहटी। असम के कार्बी आंगलॉन्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी कि सोपाधारा (बच्चों का अपहरण करने वाला एक समूह) का एक समूह नागालैंड के दीमापुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में छिपा हुआ है। शुक्रवार रात भीड़ ने एक कार से दो लोगों को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मारा डाला। मृतकों की पहचान निलोत्पल दास और अभिजीत नाथ के तौर पर हुई है। वे डोकमोका क्षेत्र में काथिलांगसो झरने के पास घूमने आए थे।

asam

लोगों ने शुक्रवार देर रात काथिलांगसो झरने से वापस लौट रहे दोनों युवकों को रोक लिया। भीड़ को शक था कि दोनों युवक बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस के मुताबिक भीड़ ने दोनों को वाहन से नीचे उतारा और वे उन्हें बांधकर पीटने लगे। दोनों ने हालांकि लगातार कहा कि वे लोग असम के ही हैं और यहां केवल घुमने आए हैं। लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी और पीट-पीट कर हत्या कर दी।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और इस जघन्य हत्या की निंदा की। मुख्यमंत्री ने कहा, यह काफी निंदनीय है कि लोग अफवाह और अंधविश्वास से प्रभावित होकर लोगों की हत्या कर देते हैं। सोनोवाल ने साथ ही असम पुलिस (कानून-व्यवस्था) के अतिरिक्त महानिदेशक मुकेश अग्रवाल को दोकमोका भेजा है। सोनोवाल ने घटना की एक उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+