चाय-नाश्‍ते में मस्‍त थे पुलिसवाले, कंबल फाड़ कर बनाई रस्‍सी और दीवार फांद फरार हुए 2 खूंखार कैदी

जयपुर। राजस्‍थान के दौसा जिले की बांदीकुई जेल से 2 खूंखार कैदी फरार हो गए। फरार होने के लिए कैदियों ने जो रास्‍ता चुना वो बिल्‍कुल फिल्‍मी था। जेल की दीवार को इन कैदियों ने एक रस्सी के जरिए पार किया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि कैदियों ने कंबल को फाड़ कर उसकी रस्‍सी बनायी और फिर अपनी आजादी के बीच आ रही जेल की दीवार को एक झटके में पार कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और फरार कैदियों को पकडने के लिए जेल कर्मचारी भी उनके पीछे भागे लेकिन दोनों कैदी पकड़ में नहीं आए। घटना सुबह 6 बजे की बतायी जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि जिस वक्त इन अपराधियों ने इस काम को अंजाम दिया वह सुबह का वक्त था।

चाय-नाश्‍ते में मस्‍त थे पुलिसवाले, कंबल फाड़ कर बनाई रस्‍सी और दीवार फांद फरार हुए 2 खूंखार कैदी

पुलिस ने बताया है कि जेल में उस वक्त सभी कैदियों के सुबह के चाय-नाश्ते का समय था। इसलिए सारे कैदी और गार्ड परिसर में एक जगह में इकट्ठा होते हैं। इसी का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। जेल के एक आला अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बताया कि इनमें साबिर 24 जनवरी 2018 से तथा इरशाद 26 दिसम्बर 2017 से डकैती के आरोप में विचाराधीन कैदी के रुप में जेल में बंद थे। जेल प्रशासन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि जो कैदी फरार हुए हैं वो पहले भी अन्य जेलों से भी फरार हो चुके हैं।

फिलहाल जैसे ही खबर लगी कि दो कैदी फरार हो गए हैं, जेल महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ बांदीकुई, सहित आला अधिकारी पहुंचे। मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई है इसकी जांच पड़ताल चल रही है। वहीं फरार कैदियों की खोजबीन में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। इस वारदात ने जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+