1 सकेंड में हो जाती मौत! सिपाही ने रेलवे स्टेशन पर शख्स की बचाई जान- देखें Video

मुंबई। रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर लोग जल्दबाज़ी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं। महाराष्ट्र(Maharashtra) के कल्याण रेलवे स्टेशन(Kalyan Railway Station) पर एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कल्याण रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे का वीडियो आया है। आरपीएफ के दो पुलिसकर्मियों ने चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे 79 वर्षीय दिल्ली निवासी की जान बचाई है।

Recommended Video

    Mumbai: रेलवे स्टेशन पर RPF के जवानों ने बुजुर्ग की बचाई जान, देखें VIDEO| वनइंडिया हिंदी
    2 RPF personnel rescued a man at Kalyan railway station, who slipped while trying to board train

    शुक्रवार को कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक चलती ट्रेन में 79 वर्षीय दिल्ली निवासी सामान के साथ चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। वह सामान समेत ट्रेन और स्टेशन के बीच में आ गया। तभी ड्यूटी पर तैनात दो आरपीएफ के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उस शख्स के उपर खींचा और उसकी जान बचाई। अगर जवान शख्स को बचाने में देर कर देते तो बड़ा हादसा हो जाता।

    इससे पहले मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन का 15 सेकंड एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में 60 साल के एक बुजुर्ग सामने वाले प्लेटफॉर्म की तरफ से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। वो रेलवे लाइन को लांघ कर प्लेटफॉर्म पर हाथ के सहारे छलांग लगाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान उनके एक पैर का जूता निकल जाता है। बुजुर्ग का जूता दो रेलवे ट्रैक के बीच में गिर जाता है। बुजुर्ग गिरे हुए जूते को उठाने के लिए वापस पटरी की ओर जाता है और जूता पहनकर वो फिर से पटरी पार करने की कोशिश करता है। इस सबके बीच बुजुर्ग इस बात से अनजान है कि उसकी ओर ट्रेन आ रही है।

    रेलवे स्टेशन पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। वो चिल्लाते हुए भागकर बुजुर्ग के पास पहुंचा। तभी प्लेटफॉर्म पर अचानक एक ट्रेन आ आ जाती है। बुजुर्ग बुरी तरह डर जाता है, लेकिन पुलिस कांस्टेबल उसका हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लेता है। इस बीच, ट्रेन उस जगह से गुजरती हुई प्लेटफॉर्म पर रुकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+