तेलंगाना: मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर मारे गए, 1 पुलिसवाला शहीद

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले में शनिवार को एक भीषण मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। इसमें एक पुलिस सिपाही भी शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि नलगोंडा जिले के मोठकुर मंडल में जानकीपुर गांव के करीब हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। यह जगह हैदराबाद से करीब 175 किलोमीटर दूर है।

Two Men Who Allegedly Killed a Constable in Telangana Shot Dead in an Encounter

मुठभेड़ में मारे गए दोनों गैंगस्टर ने गुरुवार को नलगोंडा जिले में ही दो पुलिसकर्मियों और सिपाही की हत्या की थी। मुठभेड़ में घायल हुए एक सर्किल इंसपेक्टर और उप निरीक्षक को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक कार्बाइन (छोटी बंदूक) मिली है। यह गैंगस्टरों ने पुलिस से छीनी थी।

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी घायल पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम लेने अस्पताल पहुंचे नलगोंडा जिले के सूर्यापेट में गुरुवार सुबह दो पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों को घायल कर भाग निकलने वाले गैंगस्टरों के उत्तर प्रदेश से होने की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह पुलिस सूर्यापेट में विजयवाड़ा से हैदराबाद आ रही बस को रुकवाकर उसमें सवार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। इस घटना में पुलिस के एक सिपाही और एक होमगार्ड की जान चली गई थी। वहीं सर्किल और होम गार्ड का एक जवान घायल हो गया था।

पुलिस ने भाग निकलने में कामयाब रहे दोनों गैंगस्टरों की तलाश में जिले में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ही शनिवार सुबह जानकीपुर गांव पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+