पाकिस्तान और बांग्लादेश में बसे दो लाख हिंदुओं को भारतीय नागरिकता
नई दिल्ली। भारत सरकार ने नागरिकता से जुड़े कानून में संशोधन करने का मन बना लिया है। इस नए कदम के साथ पाकिसतान और बांग्लादेश में बसे दो लाख भारतीयों को भारत की नागरिकता मिल सकेगा।

मिलेगा मुश्किलों से छुटकारा
पाक और बांग्लादेश में बसे हिंदुओं को आए दिन धर्म की वजह से ज्यादतियों को सहना पड़ता है लेकिन सरकार के इस नए कदम के साथ उन्हें तमाम मुश्किलों से आजादी मिल सकेगी।
इस माह कैबिनेट मेंं पेश होगा ड्राफ्ट
भारत सरकार सिटीजनशिप एक्ट 1955 में संशोधन करने वाली है। इस संशोधन के साथ ही पाक और बांग्लादेश में बसे हिंदु भारत में अपनी नागरिकता के लिए दावा कर सकेंगे। एक्ट में संशोधन के बाद पाक और बांग्लादेश के हिंदुओं को अवैध प्रवासी नहीं रह सकेंगे। इस माह इस संशोधन के लिए तैयार किया गया ड्राफ्ट कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
खतरे में जीने को मजबूर हिंदु
पाक और बांग्लादेश में बसे हिंदुओं के लिए वहां रहना किसी खतरे से कम नहीं है। कई चरमपंथी संगठनों भी हिंदुओं को निशाना बनाने की ताक में रहते हैं। जब कभी भी वह इस बात की शिकायत दर्ज कराते हैं तो उन्हें बाहरी व्यक्ति बताकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया जाता है। अधिकारियों की मानें तो सरकार का यह कदम मानवाधिकारों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार नहीं चाहती है कि इन दोनों देशों में बसे हिंदुओं को तकलीफ सहनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications