गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद 2 विधायकों ने किया बीजेपी ज्वाइन
नई दिल्ली। गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले गोवा में सरकार बनाने का मौका मांग रही कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद विधायकों ने यह बड़ा ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर आज सुबह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक के साथ दिल्ली आए थे।

यहां अमित शाह से मुलाकात के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में 2-3 और विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगे। आपको बता दें कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि कुछ महीनों पहले उसने सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करते हुए राज्य में सरकार बनाने की बात कही थी। दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने पर गोवा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्या 14-14 हो जाएगी।
दिल्ली में इलाज करा रहे हैं सीएम पर्रिकर
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, 'मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने सोमवार सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।' पर्रिकर को 15 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।
बता दें कि गोवा पहुंचने पर पर्रिकर को यहां के निकट डोना पाउला में उनके निजी आवास ले जाया गया, जहां सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) के डॉक्टरों के एक दल ने अस्थायी चिकित्सा सेवा केंद्र तैयार किया है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव रूपेश कामत ने कहा, 'मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत में और सुधार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications