कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 विदेशी नागरिक मिले कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक ने मास्क किया अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों पॉजिटिव यात्रियों में से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा कुआलालंपुर मलेशिया से आया था। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे गए थे।

यूपी-बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में 2 विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू होने के बाद से लगातार कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। कोलकाता में कोविड-19 से संक्रमितों में एक व्यक्ति मलेशियासे और दूसरा दुबई से कोलकाता लौटा था। वहीं कोरोना पाजिटिव होने के संदेह में एक विदेशी नागरिक को सरकारी बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों पॉजिटिव यात्रियों में से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा कुआलालंपुर मलेशिया से आया था। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री ब्रिटेन की रहने वाली है और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट से कोलकाता पहुंची थी। यहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव आई है।
इसके बाद महिला को बेलगाता हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले गया एयरपोर्ट पर 4 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन 4 यात्रियों में से 3 इंग्लैंड के और 1 1 म्यांमार का है। चार कोरोना केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अर्लट पर आ गया है।
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि, मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पब, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा। नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा। घबराने की जरूरत नहीं, बस सावधानी बरतनी होगी। हमने संबंधित जिलों के उपायुक्तों के तहत टास्क फोर्स समितियों की स्थापना की है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उचित (कोविड) दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सभी जिलों में शिविर लगाकर (वैक्सीन का) त्वरित टीकाकरण किया जाए।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से आया युवक कोरोना संक्रमित मिला है। फिलहाल, कोरोना संक्रमित मरीज की तबीयत ठीक है। उसे शाहगंज इलाके में उसके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। कोरोना मरीज के संपर्क में आए पत्नी और बेटे का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आए 27 लोगों की सूची बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications