Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

असम NRC: गृह युद्ध वाले बयान पर ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। असम एनआरसी के मुद्दे पर गृहयुद्ध और रक्तपात जैसे बायन देने वाली ममता बनर्जी पर केस दर्ज हो गया है। ममता बनर्जी के उपर असम के एक थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।असम के डिब्रुगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के तीन कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में ममता के ऊपर आरोप लगाए हैं कि वे एनआरसी के मुद्दे पर देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

mamata

एनआरसी की लिस्ट में असम में 40 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं होने को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था इससे देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी। बनर्जी ने कल कहा था कि असम में एनआरसी से देश में रक्तपात और गृहयुद्ध छिड़ सकता है। पुलिस ने बताया कि असम जातीयतावादी युवा परिषद की केंद्रीय समिति के महासचिव सुदीप्त हजारिका ने उत्तर लखीमपुर सदर थाने में बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

हजारिका ने अपनी शिकायत में कहा, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर एनआरसी प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रही हैं। इस बात की आशंका है कि असम में किसी भी समय अवांछित हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिये, मैं आपसे (प्रभारी अधिकारी) से अपील करता हूं कि आप ममता बनर्जी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई करें।

हालांकि पुलिस ने बताया कि, अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। वहीं ममता के खिलाफ दूसरी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के य़ूथ विंग द्वारा दायर की गई है। असम के डिब्रूगढ़ जिले के नहरकाटिया पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। यह पहली बार नहीं है कि जब एनआरसी पर उनकी टिप्पणियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस साल जनवरी में गुवाहाटी के दो पुलिस स्टेशनों पर उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+