बिहार: भाजपा के 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद आक्रामक हुई प्रदेश भाजपा लगातार दावा करती रही कि जद(यू) के 50 विधायक उसके संपर्क में हैं और नीतीश कुमार की सरकार का पतन हो जाएगा। नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेवारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया और 48 घंटे बाद जद(यू) ने ही नए नेता जीतन राम मांझी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने जद(यू) और नीतीश कुमार के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा दिया है।" नीतीश कुमार की सराहना करने के लिए सिंह को फरवरी में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। मिश्र ने भी कई मौकों पर निर्वतमान मुख्यमंत्री की सराहना की है। दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के तीन बागी विधायकों सम्राट चौधरी, जावेद इकबाल अंसारी और राम लखन राम रमण ने भी जद(यू) में शामिल होने के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications