2 बच्चों वाली बार गर्ल के इश्क में पड़ गया 19 साल का लड़का, इंकार करने पर किया ये हाल
मुंबई। 28 साल की एक बार गर्ल से एकतरफा प्यार में 19 साल का एक युवक इसकदर पड़ा कि वो अपराधी बन गया। दरअसल हुआ यह कि जब उस युवक ने बार गर्ल से प्यार का इजहार किया तो उसने इंकार कर दिया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वो भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अनाबीबी अमीर शेख नाम की महिला मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थी। 28 साल की अनाबीबी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। अनाबीबी बार में काम करके परिवार का पेट पालती थी। आरोपी किस्मत शेख की उम्र 19 साल है और वो अनाबीबी के गांव का ही बताया जा रहा है।

आरोपी किस्मत शेख की उम्र 19 साल है और वो अनाबीबी के गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अनाबीबी रात 10 बजे अंधेरी पब्लिक ब्रिज से घर लौट रही थी। तभी वहां आरोपी किस्मत शेख पहुंच गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शेख ने अनाबीबी पर चाकू से हमला किया और फरार होने का प्रयास किया।
भीड़ ने इस सिरफिरे आशिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ज्यादा खून बह जाने की वजह से अनाबीबी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक महिला एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के हैं। कुछ दिन पहले ही महिला झारखंड से मुंबई आई थी और एक बार में बार गर्ल के रूप में काम कर रही थी।फिलहाल पुलिस ने अनाबीबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications