दिल्ली से ट्रेन में बैठी 19 साल की लड़की से स्लीपर बोगी में हुआ गैंगरेप, सदमे में खाया जहर
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठी एक 19 साल की लड़की से स्लीपर बोगी में गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना से सदमें में लड़की ने बीते 8 फरवरी को जहर खाकर खुदकशी की कोशिश की। पीड़िता को बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब उसकी हालत खतर से बाहर बताई जा रही है। होश में आने के बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर इस मामले के बारे में पुलिस को बताया।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता पंजाब के फजिल्का की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस से रांची आ रही थी। पीड़िता ट्रेन के एस-3 बोगी में सवार थी। ट्रेन रांची से पहले आने वाले मुरी स्टेशन करीब 12 बजे रात के करीब पहुंची जहां ट्रेन में कुछ युवक सवार हुए। पीड़िता ने पुलिस को जो बताया एक युवक उसके पास आया और उसने उसका मुंह बदं कर दिया जबकि दूसरे युवक ने बोगी की लाइट बुझा दी।

तीन युवकों ने बारी बारी किया रेप
पीड़िता ने मुताबिक इसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ चलती ट्रेन में बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों रांची स्टेशन से पहले ही उतर गए। इस घटना से सदमे में पीड़िता ने रांची पहुंचने के बाद जहर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने एसआईटी का किया गठन
पुलिस ने बताया की पीड़िता रांची के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस सभी नजदीकी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications