Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 Minute Viral Video फोन में है या सर्च कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान! पहुंच सकते हैं जेल, शेयर करने पर भी सजा

19 Minute Viral Video Alert Law in India: सोशल मीडिया पर इन दिनों 19 मिनट 34 सेकंड का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे प्लेटफॉर्म पर इसके नाम से लिंक और फाइलें घूम रही हैं। यही वजह है कि लोग या तो इस वीडियो को खोज रहे हैं या फिर जिज्ञासा में आकर भेजे गए लिंक पर क्लिक कर रहे हैं। लेकिन यह जिज्ञासा भारी पड़ सकती है।

बात सिर्फ इसी वीडियो की नहीं हैं, हर महीने सोशल मीडिया पर कोई MMS वीडियो वायरल हो जाते हैं और कई यूजर उसको सर्च करके देखने लगते हैं। लेकिन यह मामला सिर्फ नैतिकता का नहीं बल्कि कानून और साइबर सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है, जहां एक छोटी सी लापरवाही आपको जेल और भारी जुर्माने तक पहुंचा सकती है। तो आइए समझे ऐसे किसी वायरल MMS वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने को लेकर भारत में क्या कानूनी प्रावधान है।

19 Minute Viral Video Obscene Video Law India

🟡 वायरल वीडियो और बढ़ता खतरा

बताया जा रहा है कि 19 मिनट 34 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस वीडियो से कई निर्दोष लोगों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। सिर्फ चेहरे से मिलती जुलती होने की वजह से कई लड़कियों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और शक की नजर से देखा जा रहा है। वीडियो को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है।

🟡 19 मिनट का वायरल वीडियो बना साइबर ट्रैप!

इस वायरल वीडियो के नाम पर साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों की उत्सुकता का फायदा उठाकर फर्जी लिंक और फाइलें भेज रहे हैं। कई मामलों में वीडियो के थंबनेल के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है, जिसे क्लिक करते ही फोन या लैपटॉप में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद डिवाइस पूरी तरह हैक हो सकती है और बैंक अकाउंट से लेकर निजी फोटो और वीडियो तक खतरे में पड़ जाते हैं।

🟡 एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही कोई व्यक्ति वीडियो डाउनलोड करता है या संदिग्ध लिंक खोलता है, डिवाइस में वायरस चला जाता है। यह वायरस आपकी गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकता है। कई लोग शिकायत कर चुके हैं कि लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट से पैसे निकल गए।

🟡 अश्लील वीडियो शेयर करना भी है बड़ा अपराध

अगर यह वीडियो गलती से आपके पास आ भी जाए, तो इसे आगे शेयर करना आपको गंभीर कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। भारतीय आईटी कानून के तहत अश्लील या यौन रूप से स्पष्ट सामग्री को ऑनलाइन भेजना, शेयर करना या स्टोर करना अपराध है। चाहे आपने वीडियो खुद बनाया हो या सिर्फ फॉरवर्ड किया हो, कानून की नजर में दोनों ही मामलों में सजा का प्रावधान है।

🟡 किन धाराओं में हो सकती है जेल

  • आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अगर कोई व्यक्ति अश्लील कंटेंट को ऑनलाइन प्रकाशित या ट्रांसमिट करता है, तो पहली बार में 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। दोबारा अपराध करने पर सजा 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माने में बदल सकती है।
  • धारा 67A के तहत यौन रूप से स्पष्ट कंटेंट साझा करने पर पहली बार 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। दोबारा ऐसा करने पर सजा 7 साल तक बढ़ सकती है।
  • अगर मामला बच्चों से जुड़ा हो, तो धारा 67B के तहत सजा और भी सख्त हो जाती है।

🟡 भारतीय कानून में अश्लील वीडियो शेयर करने पर सजा

1. आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट या सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड या आगे बढ़ाता है, तो पहली बार दोषी पाए जाने पर उसे तीन साल तक की जेल और भारी आर्थिक जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। अगर वही व्यक्ति दोबारा ऐसा करता है, तो सजा की अवधि और जुर्माने की राशि दोनों बढ़ जाती हैं।

2. आईपीसी की धाराएं भी बनती हैं आधार

सिर्फ आईटी एक्ट ही नहीं, बल्कि भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 और 354सी भी अश्लील सामग्री के प्रसार को अपराध की श्रेणी में रखती हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी संवेदनशील या आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने से पहले कानून को समझना और जिम्मेदारी से व्यवहार करना बेहद जरूरी है।

🟡 खुद को साइबर ठगी से कैसे बचाएं

अगर कोई ईमेल, मैसेज या लिंक आपको संदिग्ध लगे, तो उस पर क्लिक न करें। बैंक या किसी भी आधिकारिक साइट पर हमेशा सीधे जाकर लॉगिन करें। मजबूत पासवर्ड और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। पब्लिक वाई फाई पर बैंकिंग या संवेदनशील काम करने से बचें। किसी को भी अपना ओटीपी या पिन साझा न करें। फोन और लैपटॉप में एंटीवायरस रखें और सॉफ्टवेयर को समय समय पर अपडेट करते रहें।

🟡 सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

19 मिनट वाला यह वायरल वीडियो चाहे सच हो या अफवाह, लेकिन इसके नाम पर फैल रहा साइबर जाल बिल्कुल असली है। कानून भी साफ कहता है कि ऐसी सामग्री को देखना, डाउनलोड करना या शेयर करना गंभीर अपराध है। इसलिए बेहतर यही है कि जिज्ञासा में पड़ने की बजाय सतर्क रहें। एक गलत क्लिक आपकी निजता, आपकी जमा पूंजी और आपकी आजादी तीनों पर भारी पड़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+