Lok Sabha Mein Aaj Kya Hua: लोकसभा सत्र के दूसरे दिन स्‍पीकर पद पर ओम बिरला vs के सुरेश, हंगामा क्‍यों?

Parliament Session, Day 2: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन 25 जून मंगलवार को भी कई सांसदों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा अध्‍यक्ष चुनाव के लिए पक्ष-विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने से दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने उम्‍मीदवार मैदान में उतारे।

24 जून से शुरू हुआ लोकसभा सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा की कार्यवाही 26 जून सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। कल ही लोकसभा अध्‍यक्ष पद के चुनाव होंगे।

Lok Sabha Mein Aaj Kya Hua

बिरला व सुरेश ने दाखिल किए नामांकन पत्र

लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से राजस्‍थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला ने नामांकन पत्र किया।

ओम बिरला पहली बार 2014 में कोटा से लोकसभा सांसद बने थे। साल 2019 में दूसरी बार जीते तब सर्वसम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए थे।

उधर, विपक्षी इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) ने लोकसभा अध्‍यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश पर दांव लगाया है। के. सुरेश केरल के मवेलीकारा से आठ बार के सांसद है।

असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया विवादित नारा

हैदराबाद सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दूसरे दिन संसद सदस्‍य के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद ओवैसी ने जाते-जाते 'जय भीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फलिस्तीन' का नारा लगा दिया, जिसको लेकर संसद में भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

मणिपुर को न्याय दिलाओ, देश बचाओ

सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान कई अंदाज देखने को मिले। किसी की वेशभूषा से उनकी लोक संस्‍कृति की झलक दिखाई दी तो किसी अपनी 'भाषा' में शपथ ली। मणिपुर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम एस आर्थर ने शपथ ली तो वहां के मौजूदा हालात बयां किए। शपथ लेने के बाद बोले-'मणिपुर को न्याय दिलाओ, देश बचाओ।'

मैं 6 बार का सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे-पप्‍पू यादव

लोकसभा में पप्‍पू यादव ने सत्‍ता पक्ष के सांसदों की ओर करके कहा कि 'मैं 6 बार का सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे? आप कृपा पर जीते होंगे। मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं।' पप्‍पू यादव ने भोजपुरी में शपथ लेने के दौरान पप्‍पू यादव ने नीट परीक्षा फिर से करवाए जाने व बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलवाने की मांग की।

वो स्‍लोगन जिन पर हुआ हंगामा

  • असदुद्दीन ओवैसी : जय फिलिस्तीन
  • बरेली MP छत्रपाल गंगवार : जय हिन्दू राष्ट्र
  • गाजियाबाद MP अतुल गर्ग : डॉक्टर हेडगेवार जिंदाबाद
  • मेरठ MP अरुण गोविल : जय श्रीराम
  • नगीना MP चंद्रशेखर आजाद : जय भीम, जय भारत
  • राहुल गांधी- जय हिंद जय संविधान
  • पप्पू यादव- सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+