कई महीनों से यमन में फंसे सभी 18 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी
यमन के निश्तुन बंदरगाह में फंसे सभी 18 भारतीय नागरिक सुरक्षित वापस स्वदेश आ गए हैं। पिछले कई हफ्तों से ये भारतीय नाविक यहां पर फंसे हुए थे। लेकिन अब ये वापस सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं। वापस लौटे भारतीय नागरिक पलाश ने बताया कि हमारा जहाज 21 जून को यहां फंस गया था।
इस जहाज में कुल 18 भारतीय नागरिक सवार थे। यमन की सरकार ने हमारे जहाज और पासपोर्ट दोनों को जब्त कर दिया थआ। लेकिन हमने इस घटना की जानकारी यहां स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय दोनों को दी थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत हमारे लिए मदद भेजी।

हम सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए हैं, इसकी हमे बहुत खुशी है। हमे बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि हम कबतक वहां फंसे रहेंगे। लेकिन हम भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी मदद की। जिस तरह से सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं उसके लिए भारत ने भी यमन सरकार का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही यहां पर रह रहे सभी भारतीय मित्रों का भी धन्यवाद कहा है।
मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि नाविक मुंबई लैंड कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की लगातार मेहनत की वजह से 18 भारतीय नाविक जो यमन में फंसे थे वो वापस आ गए हैं।
हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आखिर कितने समय से ये मछुआरे यमन में फंसे थे। रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया था कि भारत के लगातार प्रयास के बाद एक हफ्ते के बाद नाविक शुक्रवार को एडन पहुंच गए।
रियाद और डिजबोती स्थित दूतावास पिछले कुछ हफ्तों से लगातार कोशिश कर रहे थे, अब 18 भारतीय नाविक निश्तून बंदराह पहुंच गए। हम यमन सरकार और सभी स्थानीय दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications