गणेश चतुर्थी के लिए यहां बनाई जा रही 18 फीट की सोने की "स्वर्ण गणपति" मूर्ति, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 25 अगस्त: गणेश चतुर्थी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गणेश चतुर्थी पर जगह- जगह पर गणपति स्थापना की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू धर्म के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार में पंडालों के अलावा घर-घर में भी गणपति की स्थापना की जाएगी। हर बार की तरह पूजा पंडालों में विशालकाय गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित होगी।

वहीं इस बार अभ से एक मूर्ति जमकर चर्चा में हैं ये गणपति की 18 फीट की भगवान गणेश की सोने की मूर्ति तैयार की जा रही है।
'स्वर्ण गणेश' की ये मूर्ति 18 फीट है
सोने से सजे 'स्वर्ण गणेश' की ये मूर्ति 18 फीट है। इस मूर्ति को तैयार करने संबंधी प्रोजेक्ट जुड़े अजय आर्य ने बताया, कि 'यह 18 फीट ऊंची मूर्ति होगी। बप्पा की मूर्ति को तिरुपति बालाजी की तर्ज पर सोने के सजावटी सामान से सजाया जा रहा है।
जानें कहां तैयार हो रही ये मूर्ति
ये मूर्ति उत्तर प्रदेश के चंदौली में तैयार की जा रहे है। जिसे सोने से स्वर्ण गणेश कहा जा रहा है। अभी मूर्ति सजाई ही जा रही है कि लोग दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।
#WATCH | 'Swarna Ganesh' adorned with gold is being made in UP's Chandausi for Ganesh Chaturthi
"It will be an 18 feet tall idol. It is being prepared with gold decorative items on the lines of Tirupati Balaji," says Ajay Arya, a person associated with the project pic.twitter.com/B5RH2eXTnh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications