ASEAN-India समिट में बोले पीएम मोदी- आसियान शुरू से हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र
नई दिल्ली। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत और आसियान के बीच हर प्रकार की कनेक्टिविटी को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इसमें आर्थिक, सामाजिक, डिजिटल सभी तरह से नजदीकी शामिल है। मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम करीब आए भी हैं, संबंध और भी मजबूत करने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान की सामरिक भागीदारी हमारी साझा ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है।आसियान समूह शुरू से हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी का मूल केंद्र रहा है। भारत के 'इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव' और आसियान के 'आउटलुक ऑन इंडो पैसिफिक' के बीच कई समानताएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुआन फुक के साथ 17 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इस शिखर सम्मेलन में सभी दस आसियान सदस्य देशों के नेता ने भी हिस्सा लिया। ये बैठक ऑनलाइन की गई।
एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन्स (आसियान) दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक संगठन है. इसके दस सदस्य देश ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम हैं। हर दो साल में आसियान देशों का सम्मेलन होता है। भारत और 10 दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान को काफी प्रभावशाली माना जाता है।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications