देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए सबसे ज्यादा 1752 मामले, 37 की मौत

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने की कोशिश कर रही है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार के करीब पहुंच गई है जिससे केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में देशभर से सबसे ज्यादा 1,752 नए मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं, इस दौरान 37 लोगों की COVID-19 महामारी के चलते मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के इन आंकड़ों से देश में खलबली मच गई है।

1752 new COVID19 cases and 37 deaths reported in the last 24 hours in india

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है, हालांकि राहत की बात यह है कि सरकार अब तक महामारी को दूसरे स्टेज पर रोकने में कामयाब रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,752 की पुष्टि हुई जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23,452 पर पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना से 37 लोगों की मौत भी हई, अब तक कुल 723 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 1540 नए मरीज सामने आए थे।

कोरोना वायरस से देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या राहत की खबर लेकर आई है, अब तक कुल 4813 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 17915 मामले सक्रिय हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 20.52 प्रतिशत मामले ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि COVID-19 मामलों के दोगुना होने की दर अब 10 दिनों हो गई है, जो इस सप्ताह के शुरू में 7.5 दिनों की थी। मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन लगाने से कोरोना की रफ्तार पर रोक लगाने में कामयाबी मिली है।

गुरुवार शाम से अब तक हुई 37 मौतों में से 14 महाराष्ट्र से, नौ गुजरात से, तीन उत्तर प्रदेश से, दो आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से और एक कर्नाटक में हुई है। वहीं, मरने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में 24, तमिलनाडु में 20, जबकि कर्नाटक में 18 है। पंजाब में अब तक 16 मौतें दर्ज की गई हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 15 मौतें हुई हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 778 नए केस आने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या 6,427 हो गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: चिड़ियाघर में बाघिन की मौत से मचा हड़कंप, कोरोना का शक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+