दिल्ली: दोस्तों संग लंच करने गई लड़की की गोली मारकर हत्या

शुभम को किशोरी पहले से जानती थी जबकि शुभम के दोस्त योगेश से पहली बार मिली थी। ये तीनों लंच करने के लिए राजौरी गार्डन गए थे।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 17 साल की एक किशोरी की उसके दोस्त ने मर्सिडीज कार में गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का है।

gun

यह घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नजफगढ़ की रहने वाली किशोरी अपने दो दोस्तों शुभम और योगेश के साथ लंच करने राजौरी गार्डन गई थी।

इनमें से शुभम को किशोरी पहले से जानती थी जबकि शुभम के दोस्त योगेश से पहली बार मिली थी। ये तीनों लंच करने के बाद घर लौटते समय द्वारका में शॉपिंग करने के लिए रुके।

मौके से भाग गया था शुभम

शाम को करीब 7 बजे लड़की की मां ने उसे फोन किया और जल्दी घर आने को कहा। रात को करीब 9 बजे जब ये तीनों लड़की के घर के पास पहुंचने वाले थे तो रास्ते में योगेश टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी से बाहर निकला।

योगेश को वहां उसका एक दोस्त मिला और वो उससे बातें करने लगा। अचानक गाड़ी के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। योगेश ने जब जाकर देखा तो लड़की खून से लथपथ पड़ी थी और शुभम गाड़ी से निकलकर भाग गया था।

कुछ ही दूरी पर अपनी बेटी का इंतजार कर रही उसकी मां ने भी गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

योगेश की लाइसेंसी पिस्तौल से मारी गोली

पुलिस के मुताबिक शुभम ने योगेश की लाइसेंसी पिस्तौल से लड़की को गोली मारी है। पुलिस ने कार और पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नजफगड़ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुभम को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+