कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 17 विधायक बने मंत्री
Recommended Video
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने के बाद मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाला भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा ने आज आखिरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 दिनों बाद येदुरप्पा ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। माना जा रहा है कि प्रदेश में सरकार बनाने से कहीं ज्यादा कठिन चुनौती भाजपा के सामने मंत्रिमंडल को तैयार करना था।

मुख्यमंत्री ने कुल 17 विधायकों के नाम को मंत्रिपद के लिए राज्यपाल के पास भेजा है। राज्यपाल वजू भाई वाला ने आज राजभवन में इन तमाम विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि जेडीएस और कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद 26 जुलाई को भाजपा ने प्रदेश में सरकार का गठन किया था और येदुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या भाजपा कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों को मंत्री पद देती है या नहीं।
जिन 17 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनके नाम हैं, जगदीश शेट्टार, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, श्रिनिवास पुजारी, एच नागेश, लक्ष्मणण सावदी, गोविंद एम करकजोल, अश्वथ नारायण सीएन, बी श्रीरामुलु, एस सुरेश कुमार, वी सोमन्ना, सीटी रवि, बासवाराज बोम्मई, जेसी मधु स्वामी, सीसी पाटिल, प्रभु चौहान, शशिखला जोले अन्नासाहेब हैं। इन लोगों ने में शशिकला एक मात्र महिला विधायक हैं जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि कर्नाटक में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 34 हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications