कोरोना को लेकर मामूली राहत, बीते 24 घंटे में सामने आए 16,167 नए केस

नई दिल्ली, 8 अगस्त: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,167 नए केस सामने आए हैं, जो रविवार की तुलना में थोड़े कम हैं। इसके अलावा 15,549 मरीजों ने पिछले एक दिन में इस वायरस को मात दी, जिस वजह से अब देश में एक्टिव केस की संख्या 1,35,510 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा वक्त में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.14% है। साथ ही कुल मौत का आंकड़ा 5,26,730 हो गया है।

Recommended Video

    Covid 19 India Update: Delhi में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी *News
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को देश में 19,406 नए केस सामने आए थे, जबकि रविवार को ये आंकड़ा 18,738 हो गया। इसके बाद सोमवार की रिपोर्ट में 15,549 नए मरीजों की बात कही गई, ऐसे में देखा जाए तो रोजाना की स्थिति में ठीक सुधार हो रहा है। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 34,75,330 वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई, जिस वजह से अब कुल डोज का आंकड़ा 2,06,56,54,741 हो गया है।

    राजधानी दिल्ली का क्या हाल?
    दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। रविवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में बीते 24 घंटे में 2423 केस सामने आए थे, जो 23 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं। वहीं दो मरीजों ने इस वायरस की वजह से जान गंवाई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को संक्रमण दर बढ़कर 14.97 प्रतिशत हो गई। ऐसे में रविवार को वहां पर एक्टिव केस की संख्या 8045 थी। राहत भरी बात ये है कि राजधानी में ज्यादातर अस्पतालों में बेड्स खाली हैं। ऐसे में मरीजों को वक्त पर सही इलाज मिल जा रहा है।

    बूस्टर डोज लगवाने की अपील
    वहीं सरकार काफी वक्त से तीसरी यानी बूस्टर डोज को लेकर अभियान चल रही है। इसके बावजूद भी बहुत से लोग इससे भाग रहे। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी से तीसरी डोज लेने का अनुरोध किया है, ताकि इस महामारी को हराया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+