पुणे की स्टूडेंट ISIS के संपर्क में, जाने वाली थी सीरिया,ATS ने रोका
पुणे। इस समय विश्व के बड़े देश जहां ISIS जैसे खूंखार आतंकी संगठन को खत्म करने की बात कर रहे हैं और एक जुट होकर इस आतंक का खात्मा करना चाहते हैं वहीं दूसरी और ISIS पूरी तरह से युवाओं को भटकाने में लगा है जिसका साक्षात उदाहरण है पुणे की यह घटना।
जहां एक 16 साल की लड़की ISIS में भर्ती होने जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर महाराष्ट्र एटीएस ने उसे सीरिया जाने से रोक लिया। इसके बाद जो जानकारी सामने आयी है वो काफी चौंकाने वाली है।
पुणे की स्टूडेंट ISIS के संपर्क में, जाने वाली थी सीरिया
खबर के मुताबिक यह लड़की 11वीं क्लास की एक मेधावी छात्रा है लेकिन पिछले करीब 6 महीने से वो जयपुर से अरेस्ट आईएसआईएस एजेंट सिराजुद्दीन के संपर्क में थी जिसने उसने ISIS को लेकर ब्रेनवाश कर दिया जिसके बाद वो लड़की इस आतंकी संगठन का हिस्सा बनने की तैयारी करने लगी थी।
कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिये यह छात्रा सिराज के संपर्क में आयी थी जिसके बाद वो जींस पहनकर बुर्का पहनने लगी थी। उसके इस बदलाव को उसकी फैमिली ने भी नोटिस किया और वो काफी परेशान भी थे।













Click it and Unblock the Notifications