PUBG खेलते हुए गई 16 साल के किशोर की जान, जोर से चिल्लाया ब्लास्ट कर, ब्लास्ट कर और फिर...
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से युवाओं में पबजी का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन ये ऑनलाइन गेम रोजाना और भी खतरनाक होता जा रहा है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के नीमच में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक 16 साल के लड़के को पबजी खेलते खेलते हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। 12वीं में पढ़ने वाला फुरकान कुरैशी नाम का लड़का लगातार 6 घंटे से पबजी खेल रहा था।

मौत से पहले बोला- ब्लास्ट कर...ब्लास्ट कर
फुरकान पूरे 6 घंटे से लगातार पबजी खेलने में व्यस्त था तभी एकदम जोर से चिल्लाया- ब्लास्ट कर...ब्लास्ट कर..। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि काफी देर तक खेलने और उससे उत्तेजना में दिल की धड़कनें तेज होने से उसे हार्ट अटैक आ गया था।

परिवार में किसी ने घंटों पबजी खेलने से नहीं रोका
अपना किशोर बेटा खो चुके फुकरान के पिता ने कहा कि 'हम कुछ दिन पहले ही एक रिश्तेदार की शादी के सिलसिले में नीमच आए हुए हैं। शादी की तैयारियों में काफी व्यस्थ थे। मैंने उसे कई बार मना किया था, लेकिन वह मानता नहीं था और लगातार कई घंटे तक पबजी खेलता रहता था। जिस वक्त वो गेम खेल रहा था, उस वक्त कमरे में फुरकान की 2 साल छोटी बहन फिजा मौजूद थी।'

बहन ने बताया हार्ट अटैक से पहले क्या बोला फुकरान
फुकरान की बहन ने बताया कि खेलते खेलते उसा भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा 'ब्लास्ट कर.. ब्लास्ट कर, यार अयान तूने मुझे हरवा दिया और मरवा दिया। अब मैं तेरे साथ नहीं खेलूंगा।' इसके बाद फुकरान झटके से नीचे गिर गया। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- PUBG पर व्यस्त जवानों पर सख्त हुई CPRF, कमांडर्स को दिए गेम पर बैन लगाने के आदेश
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications