उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले डमी वोटिंग में एनडीए के 16 सांसदों ने डाला गलत वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के 16 सांसदों के वोट अवैध घोषित होने से अमित शाह नाराज, प्रक्रिया को फिर से दोहराने को कहा।

नई दिल्ली। आज उपराष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होना है, लेकिन इस चुनाव से पहले यह नहीं भूलना चाहिए कि राष्ट्रपति चुनाव में कई वोट बेकार चले गए थे। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कुल 77 वोटों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को एनडीए की ओर से डमी वोटिंग कराई गई ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी वोट बेकार नहीं जाए।

naidu

आज उपराष्ट्रपति के होने वाले अहम चुनावों से पहले पार्टी किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। लेकिन एनडीए की ओर से कराई गई इस वोटिंग में 16 सांसदों ने गलत वोट डाल दिया, जिसके चलते उनके वोट को अवैध घोषित कर दिया गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा की ओर से आयोजित वर्कशॉप के बाद भी सांसद अपना वोट सही से नहीं डाल पाए।

इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव 2017 लाइव: 10 बजे से संसद भवन में शुरू होगी वोटिंग

Recommended Video

      Venkaiah Naidu vs Gopal Krishna Gandhi कौन बनेंगे उपराष्ट्रपति । वनइंडिया हिंदी

      अवैध वोटों के चलते भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह काफी नाराज हैं, जिसके बाद उन्होंने तमाम सांसदों से कहा है कि वह एक बार फिर से इस प्रक्रिया को सीखें और इस बार किसी भी तरह की कोई गलती नहीं दोहराएं। वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि शाह ने इस बात पर भी नराजगी जाहिर की है कि आखिर कैसे सांसद इतनी सरल प्रक्रिया को नहीं अपना पा रहे हैं, यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+