बिहार में आकाशीय बिजली का कहर गिरने से 16 लोगों की मौत
नई दिल्ली। बिहार में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट रही है। रविवार को राज्य में व्रजपात से 16 लोगों की मौत हो गई है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को बताया है कि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में जगह-जगह वज्रपात से 16 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को गया, पटना, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा, बेगूसराय, सिवान, पूर्वी चंपारण में वज्रपात से मौतें हुई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है।

पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार रात से शुरू बारिश सोमवार सुबह में भी जारी है। बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश से राजधानी पटना समेत कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार में स्थिति भयावह होती जा रही है। मौसम बिभाग ने सोमवार को पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से ही बिहार को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और आमजन के साथ-साथ मवेशियों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं व्रजपात भी लगातार जान ले रहा है। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई थी। 25 जून को बिहार में आई आंधी और बारिश ने 23 जिलों में कहर बरपाया और इस दौरान बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य झुलस गए। बता दें कि देश के कई हिस्से इस समय बारिश के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई राज्य में बाढ़ जैसे हालात हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications