उत्तर प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 16 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आम जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिस वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिस कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बन गया है।

भारी बारिश और बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 16 की मौत

मालूम हो कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, दिल्ली, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

विभाग के मुताबिक बारिश का दौर तीन सितंबर तक चलेगा, इससे पहले अगस्त महीने में औसतन से कम बारिश दर्ज की गई है जिसके तहत बताया जा रहा है कि अगस्त में कम हुई बारिश की कमी सितंबर में पूरी हो सकती है। फिलहाल विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों को हिदायत दी है कि वो बिना जरूरत आज और कल घर से बाहर ना निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+