पंजाब के 16, उत्तराखंड के 6 शहरों का होगा कायाकल्प
नई दिल्ली। पंजाब के 16 शहरों का इस वर्ष कायाकल्प किया जाएगा। पंजाब सरकार इसके लिए 720 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। वहीं उत्तराखंड सरकार भी 6 शहरों के बेहतर बनाने के लिए 267 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
जानिए मध्य प्रदेश के बारे में कुछ खास और रोचक बातें

केंद्र सरकार भी देगी आर्थिक मदद
शहरी विकास सचिव मधुसूदन प्रसाद की अध्यक्षता में अंतर-मंत्री स्तरीय शीर्ष समिति ने राज्य वार्षिक कार्य योजना के तहत पंजाब को 319 करोड़ व उत्तराखंड को 134 करोड़ रुपए की मदद करेगी।
पंजाब के शहरों में खत्म होगी सीवरेज समस्या
पंजाब में देश कासर्वश्रेष्ठ सीवरेज उपचार ढांचा है, जहां 16 मिशन नगरों में से 12 में 100 प्रतिशत सीवरेज उपचार क्षमता उपलब्ध है। केवल अमृतसर, बरनाला, बटाला एवं फिरोजपुर में सीवरेज की हालत बेहतर नहीं है। जिसे बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष इन शहरों का कायाकल्प किया जाएगा।
उत्तराखंड के जलापूर्ती परियोजनायें होंगी तेज
वहीं उत्तराखंड सरकार ने 6 मिशन नगरों में 20 जल आपूर्ति संबंधी परियोजनाओं में 133 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। उत्तराखंड में 6 अटल मिशन नगरों में पानी के कनेक्शन वाले परिवारों का प्रतिशत रुद्रपुर में 11, काशीपुर में 15, रुड़की में 49, देहरादून में 78, हलद्वानी में 80 एवं हरिद्वार में 90 है।
कई शहरो को मिलेगा अनुदान
अटल मिशन के तहत 2015-16 के लिए एसएएपी के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार ने रुद्रपुर में 67 करोड़, देहरादून में 59 करोड़, काठगोदाम में 50 करोड़, हरिद्वार में 39 करोड़, हलद्वानी में 37 करोड़ एवं रुड़की में 37 करोड़ रुपए निवेश करने का प्रस्ताव रखा है।
देश के अन्य शहरों का भी होगा विकास
मंजूरी के बाद शहरी विकास मंत्रालय ने कुल 20,137 करोड़ रुपए के परियोजना व्यय के साथ 20 राज्यों में 469 नगरों एवं शहरों के लिए नगर स्तरीय सेवा स्तरीय बेहतरी योजनाओं (एसएलआईपी) को मंजूरी दी है, जिसमें से केंद्रीय सहायता लगभग 10,000 करोड़ रुपए की है।












Click it and Unblock the Notifications