जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, बीजेपी के 16 नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया। ऐसे में देशभर में कई जगह खुशियां भी मनाई गईं। इसी कड़ी में पंजाब के पटियाला में भाजपा नेताओं ने भी जमकर खुशियां मनाईं। लेकिन ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया। यहां पुलिस ने भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन के 16 कार्यकर्ताओं पर अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

16 Booked for celebrating upon article 370 in patiala

मामला पटियाला के पांतड़ा का है जहां ये लोग पटाखे जलाकर और लड्डू बांटकर सरकार के फैसले के लिए खुशी जाहिर कर रहे थे। इन कार्यकर्ताओं ने शहर के बीच इकट्ठा होकर चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इतने में अचानक वहां पुलिस आई और उन्हें ले गई। 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूरी घटना की जानकारी पांतड़ा के डीएसपी ने दी है।

गिरफ्तारी के बाद सोमवार को देर रात एक बार फिर से बीजेपी के कार्यकर्ता थाने के सामने जमा हुए और मामले का विरोध किया। उनका कहना था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ये सब कुछ जानबूझ कर करवा रहे हैं. हम लोगों को अब जश्न मनाने से भी रोका जा रहा है। जश्न मनाना कभी कोई अपराध कैसे हो सकता है।

यह भी पढ़ें- धारा 370 हटते ही इस BJP विधायक ने शुरू की कश्मीर में जमीन खरीदने की प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+