Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्रीय कर्मचारियों ने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दिए 157 करोड़, सबसे ज्यादा हिस्सा रेलवे का

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन से पीएम केयर्स फंड में 157.2 करोड़ की मदद की है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा रेलवे के कर्मचारियों का है। भारतीय रेलवे समेत करीब 50 केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों ने अपनी सैलरी से ये मदद दी है। इसमें अकेले रेलवे के कर्मचारियों ने 146.47 करोड़ रुपए का दान किया है। जो कुल राशि का 93 फीसदी है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने ये जानकारी जुटाई है। जिन विभागों के कर्मचारियों ने ये मदद की है, वो सभी केंद्र के अधीन हैं।

157 crore from Central staff salaries for PM Cares fund 93 precent from Railways

इसके अलावा अंतरिक्ष विभाग के कर्मचारियों ने 5.18 करोड़ की आर्थिक मदद दी है। केंद्रीय कर्मचारियों ने यह मदद अपनी सैलरी से की है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, एक आरटीआई के जवाब में रेलवे ने 146.47 करोड़ और अंतरिक्ष विभाग ने 5.18 करोड़ का दान कर्मचारियों की सैलरी से देने की जानकारी दी है।

पर्यावरण मंत्रालय के स्टाफ़ ने 1.14 करोड़ और विदेश मंत्रालय के स्टाफ़ ने 43.26 लाख रुपये इस फ़ंड में दिए, इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के स्टाफ़ की ओर से 26.20 लाख रुपये दिए गए। लोकसभा सचिवालय के स्टाफ़ की ओर से 52.54 लाख और राज्यसभा सचिवालय के स्टाफ़ की ओर से 36.39 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए गए।

खबर के मुताबिक, कई प्रमुख विभागों जैसे- प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय के कर्मचारियों, डाक विभाग ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। पीएमओ ने कहा है कि पीएम केयर्स फंड सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं है। ऐसे में इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी। बता दें कि पीएम केयर्स फंड का गठन प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए होने वाले खर्च के लिए किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+