गुजरात विधानसभा चुनावों में एक-दो नहीं बल्कि 154 नरेंद्र मोदी डालेंगे वोट

अहमदाबाद। शेक्सपीयर ने रोमियो जूलियट में लिखा था कि नाम में क्या रखा है? शायद उन्हें यह नहीं पता था कि आने वाले दिनों में नाम ही पहचान बन जाएगा। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार एक नहीं, दो नहीं बल्कि 154 नरेंद्र मोदी वोटिंग करेंगे। इसमें से नरेंद्र मोदी के नाम के सबसे अधिक वोटर अहमदाबाद में हैं। हालांकि, पीएम मोदी अब गुजरात के सांसद नहीं है, वह अपना वोट रानिप निर्वाचन क्षेत्र से डालेंगे।

modi

टाइम्स नेटवर्क के मुताबिक इस समय गुजरात नरेंद्र मोदी के डुप्लीकेट की भी काफी मांग हैं। पीएम मोदी के साथ कुल 154 नरेंद्र मोदी भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एक समय था जब राजनीतिक पार्टियां रणनीति के तहत वोटर्स को कंफ्यूज करने के लिए एक जैसे नाम वाले उम्मीदवारों को टिकट देती थीं लेकिन अब वोटर्स के नाम ही असमंजस में डाल रहे हैं।

अहमदाबाद जिले की वोटर लिस्ट में नरेंद्र मोदी नाम से सबसे अधिक वोटर्स हैं। अहमदाबाद में कुल 49 वोटर्स इसी नाम से हैं। दूसरा स्थान आता है मेहसाणा जिले का जहां पर उस नाम केॉ 24 वोटर्स, भरूच में 16, सूरत में 15, पाटन में 13, बनासकांठा में 11, साबरकांठा, गांधीनगर-वडोदरा में क्रमश: 7, 6, 6 वोटर्स इसी नाम से हैं।

गुजरात में 16 जिले ऐसे भी हैं जहां पर इस नाम के एक भी वोटर नहीं हैं। मध्य गुजरात के आनंद, खेड़ा और नर्मदा; और दक्षिण गुजरात के तापी, वलसाड, नवसारी और डांग में नरेन्द्र मोदी के नाम का एक भी मतदाता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+