प्रशांत भूषण के समर्थन में आए 1500 वकील, SC को लिखा पत्र

कोर्ट की अवमानना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद देश भर से वकील प्रशांत भूषण के समर्थन में आ रहे हैं। मामले में देश भर से 1500 वकीलों ने समर्थन देते हुए सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है। बयान में वकीलों ने कहा है कि अवमानना का डर दिखाकर बार को चुप कराने से सुप्रीम कोर्ट की ही स्वतंत्रता और ताकत कम होगी। 1500 वकीलों, जिनमें बार के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं, सुप्रीम कोर्ट से सुधारात्मक कदम उठाकर न्याय की विफलता को रोकने की अपील की है।

Recommended Video

      Contempt Case: Prashant Bhushan के समर्थन में आए पूर्व जज, वकील और ब्यूरोक्रेट्स | वनइंडिया हिंदी
      Prashant Bhushan

      मामले को लेकर बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी चिंता जताई है। एसोसिएशन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि अवमानना की कार्रवाई से कोर्ट की प्रतिष्ठा बनने की बजाय नुकसान ज्यादा होगा। कहा कि कुछ ट्वीट कर देने से कोर्ट की प्रतिष्ठा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है। प्रशांत भूषण ने बार के बयान को ट्वीट किया है।

      क्या है मामला ?
      प्रशांत भूषण पर कोर्ट की अवमानना के दो मामले चल रहे हैं। एक मामला ट्वीट का है जिसमें भूषण ने चार मुख्य न्यायाधीशों पर आरोप लगाया था। ट्वीट वाले मामले में प्रशांत भूषण को दोषी ठहराया गया है जिस पर 20 अगस्त को सजा सुनाई जानी है। वहीं दूसरा मामला 2009 का है जब एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के 16 मुख्य न्यायाधीशों में से आधे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। मामले में भूषण ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि मेरे भ्रष्टाचार कहने का मतलब सही तरीके से कर्तव्य न निभाना था। हालांकि कोर्ट ने उनकी सफाई को अस्वीकार कर दिया था।

      ये भी पढ़ें- अवमानना केस में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण दोषी करार, सजा पर 20 अगस्त को होगी बहस

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+