चलती ट्रेन में केंद्रीय विद्यालय की लड़कियों के साथ छेड़छाड़, ट्वीट कर मांगी मदद
नई दिल्ली। बिहार के पटना से बैंगलोर जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय की 150 लड़कियों को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। ये लड़कियां खेलकूद की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बैंगलोर जा रहीं थी। लड़कियों के साथ सफर कर रहे एक शख्स ने घटना के बाद रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मदद मांगी जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और बंगारपेट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लड़कियों को सुरक्षा पहुंचाई। आरपीएफ की टीम लड़कियों के बैंगलोर पहुंच जाने तक उनके साथ रहीं।

घटना 2 अक्टूबर के दिन है। ट्रेन नंबर 12296, संघमित्रा एक्सप्रेस से सफर कर रहीं केंद्रीय विद्यालय की 150 लड़कियों को छेड़छाड़ की घटना का सामना करना पड़ा। लड़कियों के साथ सफर कर रहे प्रभात कुमार नाम के शख्स ने तुरंत रेल मंत्रालय को ट्वीट कर घटना की सूचना दी और मदद मांगी। घटना की जानकारी मिलते ही रेल मंत्रालय ने दक्षिणी रेलवे के आरपीएफ और चेन्नई के डीआरएम को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा। प्रभात कुमार ने बताया कि यह सभी लड़कियों एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने बैंगलोर जा रही हैं।
रेल मंत्रालय के ट्वीट के बाद हरकत में आई आरपीएफ ने बंगारपेट रेलवे स्टेशन पर लड़कियों की बोगी में सुरक्षा पहुंचाई। साथ ही लड़कियों के बैंगलोर पहुंचने तक लड़कियों के साथ बने रहें। बैंगलोर पहुंचने के बाद प्रभात कुमार और सभी लड़कियों ने आरपीएफ और रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications