12 घंटे में 2 बार नाबालिग से गैंगरेप, पहले गनप्‍वाइंट पर 3 लोग, फिर मदद के नाम पर दो लोगों ने किया दुष्‍कर्म

गुरुग्राम। हरियाणा के मेवात में एक सन्‍न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग से 12 घंटे के अंदर दो बार गैंगरेप किया गया। आरोप है कि पहले 3 युवक उसे बंदूक की नोक पर अगवा कर मोटरसाइकिल पर बैठा जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। हवस मिटाने के बाद वो उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़ कर चले गए। इसके बाद जैसे तैसे वो जंगल से सड़क तक पहुंची। मदद के लिए चिल्‍लाई। लेकिन जिन लोगों ने मदद के नाम पर उसे कार में लिफ्ट उन्‍होंने भी उसके साथ सामूहिक बलात्‍कार किया। उसके बाद वो उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। वो घर पहुंची और परिजनों को सारी बातें बताई। उसके बाद 3 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

30 जुलाई को घर से गायब हो गई थी पीड़िता

30 जुलाई को घर से गायब हो गई थी पीड़िता

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी बीते 30 जुलाई की शाम घर से लापता हो गई। 31 जुलाई को वो बदहवास स्थिति में पुराने घर के पास मिली। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि 30 जुलाई की शाम उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुन्हेडा के जंगलों में एक युवक ले गया। जहां उसके अन्य दो दोस्त पहले से ही मौजूद थे। तीनों ने पूरी रात बंदूक दिखाकर जबरन रेप किया। रात के 3-4 बजे ही तीनों किसी को नाम बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

जिन लोगों ने मदद के नाम पर दी लिफ्ट, उन लोगों ने भी लूटी इज्‍जत

जिन लोगों ने मदद के नाम पर दी लिफ्ट, उन लोगों ने भी लूटी इज्‍जत

जब लड़की रात को ही जुरेहड़ा रोड से होते हुए घर की तरफ पैदल आ रही थी तो उसने बताया कि रास्ते में एक गाड़ी, जिसमें दो लोग सवार थे वह पास आकर रुकी। घर छोड़ने की बात कहकर उन्होंने पीड़िता को गाड़ी में बैठा लिया। दोनों आरोपी उसे एक ऑफिस में ले गए, जहां उससे दोबारा रेप किया गया। 31 की सुबह वे उसे जुरेहड़ा रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत 1 अगस्त को महिला पुलिस थाने को दी, लेकिन घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया।

अम्‍बाला में महिला से गैंगरेप, 23 घंटे बाद आया होश

अम्‍बाला में महिला से गैंगरेप, 23 घंटे बाद आया होश

सहेली से मिलने जा रही 35 वर्षीय महिला को ऑटो में बैठे एक जानकार युवक ने भरोसे में लेकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया और फिर ऑटो में सवार दोस्तों साथ गैंगरेप किया। महिला जब 23 घंटे बाद होश में आई तो उससे अपने साथ हुई ज्यादती का पता चला। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया व किसी को घटना बारे बताने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने व जान से मारने की धमकी दी। महिला के बयान पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+