15 साल के बच्चे ने पास की IIT-JEE की परीक्षा
नई दिल्ली। फिरोजाबाद में एक 15 साल के बच्चे ने आईआईटी-जेईई (एडवांस) परीक्षा पास कर ली है और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपना एडमिशन तय कर लिया है। इस बच्चे का नाम अभय अग्रवाल है। एएनआई से बात करते हुए अभय ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे बहुत ही हतोत्साहित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बात ने उसे कठिन परिश्रम करने के लिए मोटिवेट किया।

बच्चे ने कहा- मैंने अपने शहर के ही एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया, लेकिन कुछ लोगों ने मेरा मनोबल गिराने की कोशिश, लेकिन इसी ने मुझे और अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया। अभय की इसी कड़ी मेहनत का फल है कि उसने आईआईटी-जेईई (एडवांस) की परीक्षा पास कर ली है।

इससे पहले हैदराबाद के कुकटपल्ली हाउसिंग एरिया में समोसा बेचने वाले एक व्यक्ति के बेटे वी मोहन अभयास ने जेईई (एडवांस) की परीक्षा में 64वीं रैंक हासिल की थी। अभयास ने कहा था- मैंने 50 नंबर तक की रैंक पाने की अपेक्षा की थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद शुरुआत में मुझे थोड़ी निराशा हुई, लेकिन अब मैं अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।













Click it and Unblock the Notifications