छत्तीसगढ़: रायपुर में 15 ट्रांसजेंडर जोड़ों ने रचाया सामूहिक विवाह, हिंदू रिवाज से हुए शादियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को 15 ट्रांसजेंडर जोड़ों ने सामूहिक विवाह रचाया। इसका आयोजन ट्रांस्जेंडर समुदाय द्वारा किया गया था। सभी शादियां हिंदू रीति रिवाज के साथ की गईं। इसमें सगाई से लेकर हल्दी मेहंदी संगीत तक सभी चीजों का आयोजन शुक्रवार को ही किया गया था।

15 transgender couple got married in chattishgarh

कार्यक्रम में पहुंचीं रायगढ़ की मेयर और ट्रांसजेंडर मधु किन्नर ने कहा कि ये बहुत पहले किया जाना चाहिए था क्योंकि हम ट्रांस्जेंडरों के पास अपना सुख दुख बांटने के लिए कोई नहीं होता। सरकार ने हमें इतनी अच्छी स्कीम दी कि जिससे हमें शादी के बंधन में बंधने का अवसर मिला। मैं दिल से उनका शुक्रिया करना चाहती हूं।

मधु ने आगे कहा- देश में इस तरह की शादियां पहली बार हो रही हैं और उम्मीद है कि ये भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करेगा। हम लोगों को जीवन साथी मिल रहा है इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है। बता दें कि साल 2014 के कोर्ट के फैसले के अनुसार ट्रांस्जेंडरों को अब थर्ज जेंडर का स्थान दिया गया है और उन्हें सभी संवैधानिक अधिकार और आजादियां हैं। रायपुर में हुए इस आयोजन में रायपुर के ट्रांसजेंडरों समेत सोशल एक्टिविस्ट विद्या राजपूत पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- इस्लाम धर्म छोड़कर संत बनने वाली कौन हैं भवानी मां, जिन्हें AAP ने दिया इलाहाबाद से दिया टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+