20 डॉक्टरों की टीम ने 6 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेट से जुड़ी जुड़वा बच्चियों को दी नई जिंदगी

मेलबर्न। भूटान में जन्मी जुड़वा बच्चियों का ऑस्ट्रेलिया में सफल ऑपरेशन कर अलग-अलग कर दिया गया है। ये बच्चियां 15 महीने की थी और जन्म से दोनों एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं। एक बच्ची का नाम निमा है तो दूसरी का नाम दावा है। भूटानी मूल की इन बच्चियों की सर्जरी डॉक्टर जो क्रामेरी के नेतृत्व में शुक्रवार को 20 डॉक्टरों की टीम ने 6 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चियों को अलग-अलग कर दिया है।

बहुत मुश्किल था एक दूसरे को अलग करना

बहुत मुश्किल था एक दूसरे को अलग करना

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर जो क्रोमरी ने बताया कि इन बच्चियों को एक दूसरे से बिना किसी नुकसान के अलग करना बहुत मुश्किल था। मीडिया से बात करते हुए क्रोमरी ने बताया कि हमने दो बच्चियों को देखा जो अपनी सर्जरी के लिए बहुत तैयार थी, जो सर्जरी के साथ बहुत अच्छी तरह से सामना करने में सक्षम थी। जिसके बाद हमने ऑपरेशन करने का फैसला किया और सफल भी रहा। डॉक्रटर ने कहा कि वैसे तो अगले 24 से 48 घंटे इनक बच्चियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन कोई परेशानी नहीं है।

पिछले महीने मेलबर्न बच्चियों को मेलबर्न लाया गया

पिछले महीने मेलबर्न बच्चियों को मेलबर्न लाया गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चियों को पिछले महीने मेलबर्न ले जाया गया था। हालांकि उस समय बच्चियां ऑपरेशन के लायक नहीं थीं। इसके बाद इन्हें थोड़ा और डाइट दी गई ताकि वो शारीरिक रूप से और मजबूत हो सके और ऑपरेशन किया जा सके। एक महीने तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद दोनों अब जाकर सर्जरी के लायक हुई तो उनका ऑपरेशन किया गया।

पेट के आंतरिक भाग जुड़े हुए थे

पेट के आंतरिक भाग जुड़े हुए थे

डॉक्टरों ने कहा कि यह ऑपरेशन बहुत मुश्किल था क्योंकि दोनों बच्चियों के पेट के आंतरिक भाग एक दूसरे से जुड़े हुए थे। दोनों एक लीवर पर जिंदा थी। ऐसे में दोनों को अलग कर पाना मुश्किल काम था। बता दें कि इन बच्चियों और उनकी मां भूमचु जैन्ग्मो को ऑस्ट्रेलिया की एक चिल्ड्रेन फाउंडेशन ने भूटान से मेलबर्न के लिए बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+