15 मॉडल्स के साथ ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी में मॉडल्स के साथ ठगी का बड़ा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोप है कि 22 वर्षीय शुभम उर्फ विजय रॉय मॉडल्स को अपनी बातों में फंसाकर उनके साथ ठगी करता था, जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। तकरीबन 15 मॉडल्स ने आरोप लगाया है कि शुभम ने उन्हें बेवकूफ बनाया है और काम दिलाने के बहाने उनसे पैसे ऐठें हैं। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुभम खुद मॉडल बनना चाहता था, लेकिन जब सफल नहीं हो सका तो उसने ड्रीम फॉर सक्सेस नाम की एक कंपनी खोली और लड़कियों के साथ ठगी करने लगा।













Click it and Unblock the Notifications