ओडिशा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, अब तक 20 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
भुवनेश्वर। ओडिशा के अनुगुल जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। हादसे में अभी 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिर गई।

अनुगुल जिले में अथमल्लिक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की मौत बाद में हुई। फिलहाल 12 अन्य घायल हैं। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications