Independence Day 2022 : अब तक 44 मिलियन तिरंगा सेल्फी, लोगों को प्रेरित करने के लिए कॉलर ट्यून बदली
Independence Day 2022 पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अब तक 44 मिलियन से अधिक लोग तिरंगा सेल्फी कर चुके हैं। 15 august selfie with tiranga over 44 million photos caller tune change
नई दिल्ली, 15 अगस्त : 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर 44 मिलियन से अधिक लोगों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की है। सरकार ने अधिक लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फोन के कॉलर ट्यून को भी बदल दिया है। संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "हमारा उद्देश्य हर घर तिरंगा आंदोलन को बढ़ावा देने और लोगों को झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इसे पूरे दिन चलाना है।"

200 मिलियन घरों में तिरंगा झंडा
केंद्र सरकार का लक्ष्य स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच 200 मिलियन घरों में तिरंगा झंडा प्रदर्शित करना है। झंडे बनाने के लिए मध्यम और छोटे उद्यमों और स्वयं सहायता समूहों जैसे लगभग 200 निर्माताओं को शामिल किया है। वडोदरा और असम पुलिस ने बच्चों के साथ सेल्फी शेयर की।

क्रिकेटर की सेल्फी
संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार अब तक, 44963700 मिलियन सेल्फी पहले ही अपलोड की जा चुकी हैं। वेबसाइट का आंकड़ा 15 अगस्त के पूर्वाह्न 11:59 बजे तक का है। अधिकारी ने कहा, संख्या हर सेकंड बढ़ रही है। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी सेल्फी अपलोड की है।

अभिनेताओं की सेल्फी
'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर 50 मिलियन से अधिक डिजिटल झंडे भी लगाए गए हैं। सेल्फी में गृह मंत्री अमित शाह, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और अनुपम खेर और क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा शामिल हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्विटर पर तिरंगे के साथ सेल्फी शेयर की है।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ
सेल्फी विथ तिरंगा अभियान में बेटियों को भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते देखा गया। छात्राओं ने तिरंगे के रंग में पहनी पोशाक के साथ सेल्फी क्लिक की। गौरतलब है कि 12 मार्च, 2021 को, सरकार ने साबरमती आश्रम से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान लॉन्च किया था। 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 150+ देशों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 5 प्रमुख विषयों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन विषयों में स्वतंत्रता संग्राम, विचार@75, संकल्प@75, क्रिया@75, उपलब्धियां@75 टाइटल दिया गया।

पीएम मोदी का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से 'हर घर तिरंगे' को जन आंदोलन में बदलने का आग्रह किया है। एक ट्वीट में, पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन, भारत की आजादी के 75 वें वर्ष के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह को चिह्नित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय की एक पहल, "राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करने" में मदद करेगी।

तिरंगे के रंग में सेल्फी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा आंदोलन के दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा। कुछ लोगों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट के साथ तिरंगे के रंग में सेल्फी क्लिक करते देखा गया।
ओडिशा में सैंड आर्ट
बता दें कि ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी पीएम मोदी के हाथ में तिरंगे के साथ रेत की कलाकृति बनाकर देशवासियों को जश्न-ए-आजादी की शुभकामनाएं दीं।
गुजरात के IPS अधिकारी का ट्वीट
सेल्फी विद तिरंगा में वडोदरा के आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह ने भी फोटो शेयर की। उन्होंने एक नन्ही बच्ची के साथ फोटो क्लिक करा कर ट्वीट किया कि हम गौरवान्वित हैं।












Click it and Unblock the Notifications