पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट पर 15 अगस्त की बधाई, बजने लगा राष्ट्रगान

पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर बजने लगा राष्ट्रगान, लोगों को दी गई 15 अगस्त्र की बधाई, कुछ देर बाद किया जा सका रिकवर

नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा कि कई सरकारी वेबसाइट को हैक करके उसपर पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत विरोधी बातें लिख दी जाती हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। दरअसल पाकिस्तान की आधिकारिक वेबसाइट को किसी ने हैक कर लिया और उसपर भारत का राष्ट्रगान बजने लगा। यही नहीं पाकिस्तान की इस आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अगस्त की बदाई भी दी गई।

pak website

Recommended Video

    Pakistan govt website hacked, India's national anthem posted | वनइंडिया हिंदी

    पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट को हैकर्स ने हैक करके उसपर 15 अगस्त की बधाई दे डालीं। यही नहीं जब इस साइट को खोला जा रहा था तो इसपर बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बजता था और स्क्रीन पर 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस की बधाई का संदेश दिखाई देने लगता था। पाकिस्तान की इस आधिकारिक वेबसाइट के हैक होने से हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसे रिकवर करने की कोशिश की गई।

    इसे भी पढ़ें- VIDEO: अहमदाबाद में 'लव' के लिए 'डांस जिहाद'

    पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.pakistan.gov.pk को कुछ देर के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था, जिसके बाद कुछ देर में इसे रिकवर कर लिया गया। लेकिन इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पाक सरकार की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लेकर साझा करना शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+