इन्होंने पाकिस्तान की जीत का मनाया था जश्न, अब राष्ट्रद्रोह के आरोप में जेल में
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जांच अधिकारी रामआसरे यादव ने बताया कि इन लोगों पर आइपीसी की धारा 128 बी और 124 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की हार के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। ऐसा पाकिस्तान में नहीं बल्कि हिंदुस्तान में हुआ है। जी हां मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 15 लोगों के विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

ये सभी लोग 20 से 35 साल तक के उम्र के हैं। जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद गांव में रविवार की रात मैच समाप्त होने के बाद बडी संख्या में युवक घर से निकले और गांव में घूमकर पटाखे फोड़े। इतना ही नहीं उन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को मिठाईयां भी बांटी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जांच अधिकारी रामआसरे यादव ने बताया कि इन लोगों पर आइपीसी की धारा 128 बी और 124 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ जांच अधिकारी ने कहा कि वो जल्द ही डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखकर आरोपियों को मिल रही सरकारी सब्सिडी बंद करवाने की मांग करेंगे।
-
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात?












Click it and Unblock the Notifications