भाजपा ने किया कांठ में बड़े प्रदर्शन का ऐलान, कांग्रेस भी अडिग

वीएचपी की साध्वी प्राची को बिजनौर के पास हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि वे जलाभिषेक के लिए जा रहीं थीं जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है। मुरादाबाद में धारा 144 लगा दी गई है।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कांठ में भाजपा का प्रस्तावित प्रदर्शन और कांग्रेस का मार्च विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बिगाड़ने की साजिश है। हालांकि इस पर दोनों दलों की अप्रत्यक्ष सहमति के आसार बन रहे हैं।
पढ़ें- एक कॉल जो उड़ा देती है होश
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि सत्ता छिनने से बौखलाई बसपा और कांग्रेस तथा केन्द्र में सत्ता पाकर होश खो बैठी भाजपा विकास की बजाय इसमें सांप्रदायिक राजनीति करने पर तुली है।
गौरतलब है कि मुरादाबाद में कांठ के अकबरपुर गांव में एक धर्मस्थल से प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर निकाले जाने को लेकर इस महीने की शुरूआत में संघर्ष हुआ था, जिसमें पुलिस टीम भी घायल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications