सेक्स चेंज करा बार डांसर बनना चाहता था 14 साल का लड़का, 50 तोला सोना चुराकर भागा
नई दिल्ली। बार डांसरों की आलीशान लाइफस्टाइल से प्रभावित 14 साल का लड़का, सेक्स चेंज कराने के लिए अपनी मामी के साथ 50 तोला सोना चुराकर फरार हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उसकी मामी और सेक्स चेंज के लिए प्रेरित करने वाली महिला दोनों मुंबई में बार डांसर हैं। एक महीने बाद पुलिस ने लड़के को आजाद कराया है। इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। आरोपियों के नाम रेहाना धानावत, इमरान शरीफ, फारूक शेख और प्रशांत जांगड़े है। इनके पास से पुलिस को 30 तोला सोना, एक बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला

मौसी थी बार डांसर, जीती थी आलीशान जिंदगी
नागपुर में रहने वाला यह नाबालिग आरोपी मुंबई में अपने मौसी के पास जाता था। उसकी मौसी बार डांसर थी। वह बहुत पैसा उड़ाती थी, यह देखकर आरोपी बडा प्रभावित हो गया था। नागपुर में उसकी ज्यादातर दोस्त लडकियां ही थीं। उसने रेहाना नाम की महिला को मौसी के बारे में बताया। मौसी जैसे चकाचौंध वाली जिंदगी जीने की ख्वाहिश रेहाना के सामने उसने जाहिर की। रेहाना ने उसे झांसा दिया की वह अगर वह सेक्स चेंज ऑपरेशन कर लेगा तो वह भी बार मे डांसर बन सकता है और ऐशो आराम की जिंदगी जी सकता है।

रेहाना ने दिया मौसी के गहने चोरी करने का आइडिया
मौसी के 50 तोले गहने चुराने का आयडिया भी उसे रेहाना ने ही दिया था और सेक्स चेंज के लिए मुंबई लेकर जाने की बात भी कही। रेहाना के जाल में वह फंस गया और पिछले महीने जब मौसी नागपुर में आई थी, तब उसके 50 तोले के गहने चुरा लिए। चोरी के बाद वह रेहाना के साथ नवी मुंबई भाग गया। यहां के कोपरखैराने इलाके मे रहने लगा। लेकिन यहां आने के बाद रेहाना इस नाबालिक के घर में ही रखती थी और सेक्स चेंज ऑपरेशन के लिए जल्द से जल्द डॉक्टरों की अपॉईमेन्ट के लिए बाहर जाने का बहाना करती। उसके पास से सोना लेकर वह अपने तीन दोस्त इमरान, फारुख और सुभाष जांगडे के साथ बेचती थी।

रेड लाइट एरिया से बरामद हुआ नाबालिग आरोपी
शहर के रेडलाइट इलाके गंगा-जमुना के पास एक घर से रेहाना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गोल्ड के साथ फरार होने के बाद लड़के ने रेहाना से संपर्क किया, जिसने उसे क्वेटा कॉलोनी के पास इंतजार करने को कहा। शरीफ और शेख नाम के आरोपियों ने लड़के को पारदी इलाके में रखा और बाद में उसे मुंबई ले गए। मुंबई में रेहाना द्वारा किराए पर लिए गए एक अपार्टमेंट से लड़के को छुड़ाया गया।

आरोपी को अभी भी है सेक्स चेंज कराकर बार डांसर बनने की ख्वाहिश
पुलिस का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह अब भी रेहाना के साथ रहना चाहता है। साथ ही सर्जरी कराकर वह मुंबई में हमेशा के लिए शिफ्ट होना चाहता है। पुलिस के मुताबिक लड़के ने समान सेक्स पार्टनर की तलाश के लिए एक ऐप भी डाउनलोड किया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications