महज 12 घंटों के भीतर सामने आए कोरोना वायरस के 131 नए केस, 1900 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज यानी गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। इसमें 1764 मामलों में अभी संक्रमण है। 151 लोग ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित हुए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है।

coronavirus, covid19, lockdown, coronavirus in india, health minsitry, indian government, कोरोना वायरस, कोविड 19, लॉकडाउन, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

Recommended Video

    Coronavirus India: क्या थर्ड स्टेज की तरफ जा रहा भारत, चौंकाने वाला हैं ये आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 335 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 13 लोगों की मौत हुई है। केरल में 265 संक्रमित मरीज हैं और वहां 2 लोगों की मौत हई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 234 मामले हैं और 1 मौत हुई है।

    कहां कितने मामले?

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या 152 पहुंच गई है। इसमें से 6 लोगों के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के 100 मामले वाले राज्यों में राजस्थान 108 मरीज, उत्तर प्रदेश 113 मरीज और कर्नाटक में 110 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 9 लोगों का पता चला गया है, जबकि 62 मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर और 13 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर मे मिजोरम, मणिपुर, और असम से एक-एक मामले की पुष्टि की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+